फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में नहीं बनेंगे आयुर्वेद विभाग के पोस्ट कोविड सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में आयुर्वेद विभाग के तीन पोस्ट कोविड सेंटर बनाने की योजना टाल दी गई है। पोस्ट कोविड मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए इन केंद्रों का निर्माण किया जाना था। इस समय में जिले में नागरिक अस्पताल अंब में पांच बेड का पोस्ट कोविड सेंटर चल रहा है।
विज्ञापन

आयुर्वेद विभाग की तरफ पोस्ट कोविड सेंटर न बनाने के चलते भविष्य में पोस्ट कोविड मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सूत्रों के अनुसार आयुर्वेद विभाग ने जिला में कोरोना के कम होते मामलों को देखते पोस्ट कोविड सेंटर बनाने की प्रक्रिया का रोक दिया है। आयुर्वेद विभाग कुछ दिन पहले पोस्ट कोविड सेंटर निर्माण के लिए स्थल चयनित करने की प्रक्रिया पर काम कर रहा था। कोरोना के कम होते मामलों के बाद विभाग ने इस प्रक्रिया को रोक दिया गया।
बता दें पोस्ट कोविड सेंटर में कोरोना मुक्त होने के बाद स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर करने और गंभीर मरीजों को इन केंद्रों में रखने का प्रावधान होता है। इसके अलावा अगर भविष्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती है तो भी पोस्ट कोविड सेंटर बनाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के नागरिक अस्पताल अंब में स्थापित पोस्ट कोविड सेंटर में मरीजों के उपचार किया जा रहा है। अंब में पोस्ट कोविड सेंटर होने की वजह से ऊना सदर, हरोली और बंगाणा, गगरेट, संतोषगढ़ सहित दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों को अंब का रुख करना पड़ता है। इससे मरीजों का समय और पैसे का नुकसान होता है। इस संबंध में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया जिला में बनने वाले पोस्ट कोविड सेंटर की प्रक्रिया को टाल दिया है। अगर भविष्य में जरूरत पड़ेगी तो सेंटर खोलने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें