फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुलैहड़ में 1.25 करोड़ से तालाब तैयार

Mon, 07 Sep 2026 11:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ में करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार तालाब बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

करीब 11 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित तालाब में तीन लाख लीटर बारिश का पानी संग्रहित किया जा सकेगा। इससे जल संरक्षण के साथ क्षेत्र में लोगों को सैर और घूमने के लिए नया स्थान मिलेगा।
तालाब के चारों ओर बैठने के लिए सीढ़ियां, फव्वारे और पैदल चलने के लिए ट्रैक बनाया गया है।
जल शक्ति विभाग के अनुसार बारिश के पानी को एकत्रित कर शुद्ध करने के बाद आर्टिफिशियल तरीके से भूजल रिचार्ज किया जाएगा। इससे क्षेत्र में भूजल स्तर बढ़ाने और पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

दुलैहड़ के उप प्रधान महेंद्र सिंह, अधिवक्ता रणदीप ठाकुर, बलविंद्र सिंह, परमजीत, दिनेश पंडित, अमनदीप और अमन शर्मा ने कहा कि तालाब बनने से जल संग्रहण के साथ क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग मंडल हरोली के अधिशासी अभियंता पुनीत शर्मा ने बताया कि पानी को शुद्ध करने के बाद आर्टिफिशियल तरीके से रिचार्ज किया जाएगा।
उधर, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। बारिश के पानी के संग्रहण और भूजल स्तर बढ़ाने के लिए ऐसे प्रोजेक्ट जरूरी हैं। जल्द ही इसका लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें