ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना सदर की बैठक रविवार को ग्राम पंचायत मैहतपुर में आयोजित की गई। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हजारी लाल धीमान ने की। जबकि, इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतपाल सिंह रायजादा और ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी चौधरी मदन लाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतपाल रायजादा ने कहा कि भाजपा कभी राम मंदिर का मुद्दा लेकर आती है तो कभी लोगों को झूठे जुमले सुनाकर वोट हासिल करती है।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती को निशाने पर लेते हुए कहा कि विधायक ने अपने तीनों कार्यकालों में ऊना के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विधायक ऊना सदर हलके के लिए कोई बड़ी योजना नहीं ला पाए हैं। जबकि, मोदी सरकार ने भी ऊना जिले की स्वां चैनेलाइजेशन योजना का पैसा रोक कर ऊना के जिले के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार का सबूत दे दिया है। जबकि, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऊना के लिए दिल खोल कर बजट मुहैया करवाया।
उन्होंने कहा कि ऊना सदर हलके का हर गांव का उनका अपना घर है, हर ग्रामीण उनका पारिवारिक सदस्य है। जिनकी किसी भी समस्या को हल करने के लिए वह हर समय उपलब्ध हैं। वहीं ब्लॉक प्रभारी मदन लाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार का एकमात्र एजेंडा विकास है। उन्होंने कहा कि विकास का दूसरा नाम ही कांग्रेस पार्टी है। जबकि, मोदी सरकार कोरी घोषणाओं और जुमलों की सरकार है।
उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों को कहा कि कोई भी कार्यकर्ता पार्टी लाइन से बाहर जाकर काम न करे। अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रवक्ता वरुण पुरी, मैहतपुर के उपप्रधान रोहन द्विवेदी, जिला प्रवक्ता विजय डोगरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सहोड़, निशान सिंह, पूर्व जिप उपाध्यक्ष अवतार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेलू राम अटवाल, राकेश वशिष्ठ, देवेंद्र वत्स, कुमार गौरव, एसएन शुक्ला, सोमनाथ राणा, संजीव बद्दी, राकेश सैणी, हरपाल सिंह, पंकज वशिष्ठ, रमेश ठाकुर, प्रवीण कुमार, अनिल भारद्वाज, पंकज कुमार, दीपक ठाकुर, कुलवंत मान आदि मौजूद रहे।