फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वां नदी किनारे डंपिंग साइट में लगी आग से बढ़ा प्रदूषण

Wed, 29 Apr 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। ऊना जिले के टाहलीवाल-संतोषगढ़ क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बड़ी समस्या बनती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार ठेकेदार द्वारा एकत्रित कूड़े को स्वां नदी के किनारे बनी डंपिंग साइट पर फेंका जा रहा है।
विज्ञापन

कूड़ा अधिक जमा होने पर उसमें आग लगा दी जाती है, जिससे पूरे इलाके में जहरीला धुआं फैल जाता है और वायु प्रदूषण बढ़ता है।
सोमवार व मंगलवार को भी डंपिंग साइट पर लगी आग अचानक भड़क गई, जिसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए अग्निशमन विभाग को मौके पर बुलाना पड़ा। लोगों का आरोप है कि पहले कूड़े में आग लगाई जाती है और बाद में आग बुझाने के लिए विभाग को बुलाया जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार जलते कूड़े से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।
साथ ही स्वां नदी के किनारे कूड़ा फेंकने से प्रदूषण का खतरा और भी बढ़ रहा है। लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में नगर पंचायत और ग्राम पंचायत चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में यह मुद्दा चुनावी बहस का अहम विषय बन सकता है। लोगों को उम्मीद है कि नए चुने जाने वाले जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए ठोस कदम उठाएंगे और क्षेत्र को प्रदूषण से राहत दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें