फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी प्रदेश सरकार : सुशांत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डॉ. राजन सुशांत ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप को पंजाब में दो तिहाई बहुमत मिलना तय है और कांग्रेस, भाजपा एवं अकाली दल का दिल्ली की तर्ज पर सूपड़ा साफ हो जाएगा। वह रविवार को स्थानीय लोनिवि के विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी है और जनता परेशान हो चुकी है। विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं और लोगों को सुविधाएं तक नसीब नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन


मात्र विकास के नाम पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने आप कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हिमाचल में चुनावी जंग जीतने के लिए बूथ स्तर पर कमेटियां बनाएं और सामाजिक स्तर पर जनता को हक दिलाने की लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जी जान लगा दें। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के केजी पराशर, सुभाष शर्मा, भूषण व रविंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें