संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के गुरु रविदास मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय दसवें जोड़ मेले का समापन शुक्रवार देर रात को धार्मिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
पंजाब की मशहूर कलाकार हसमत सुल्ताना सिस्टर्स ने अपनी कला से कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर डाला। अपनी प्रस्तुति देते हुए सुल्ताना सिस्टर्स ने लख-लख शुक्र मनावा सतगुरु, सच दा शंख, दमादम मस्त कलंदर, भीम तेरे उपकार व जुगनी सहित कई भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर डाला। उन्होंने गुरु रविदास जी के इतिहास से जुड़े कई दूसरे भजन भी सुनाए। जोड़ मेले के समापन अवसर पर कार्यक्रम के विशेष अतिथि एवं गढ़शंकर पंजाब के पूर्व विधायक श्रृंगारा राम सहूंगड़ा ने गण्यमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गुरु रविदास जोड़ मेला कमेटी के चेयरमैन प्रीतम चंद संधू ,जोड़ मेला कमेटी के प्रधान बलवीर बग्गा, गुरु रविदास सभा के प्रधान बालकिशन, महासचिव कुलविंद्र बैंस, कोषाध्यक्ष राकेश महेश, निर्मला देवी महेश, पार्षद रविकांत बस्सी, हंसराज, बलराम महेश, मुकेश कुमार, कुलदीप, रामदेव, राममूर्ति सहगल, तरसेम बस्सी, कमल देव, मोहित, कश्मीरी लाल व मंगत राम राणु सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।