संतोषगढ़ (ऊना)। सोमवार को संतोषगढ़ नगर परिषद के चुनाव में जीत हासिल करने वाले नवनिर्वाचित पार्षदों को एसडीएम ऊना पृथ्वीपाल सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नप कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नगर के नौ वार्डों में से वार्ड एक से वीना कुमारी, वार्ड नंबर दो से गुरदेव सिंह, वार्ड नंबर तीन से व्यासा देवी, वार्ड नंबर चार से रविकांत, वार्ड नंबर पांच से निर्मला देवी, वार्ड नंबर छह से अशोक कुमारी, वार्ड नंबर सात से अमरावती, वार्ड नंबर आठ से भजन सिंह मान, वार्ड नंबर नौ से अंजना चब्बा ने शपथ ग्रहण की।
नगर निकाय चुनाव में कुल नौ पार्षदों में से कांग्रेस के छह व भाजपा के तीन पार्षद जीते हैं। हालांकि नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन होना बाकी है। इस मौके पर राजन चब्बा, शाम लाल चब्बा, राजेश चब्बा, सोहन लाल, मूलराज कौशल, रोहित कौशल, मनोहर लाल, मेहर चंद, मुनीष चब्बा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पुरी, राममूर्ति सैणी, भूषण प्रहलाद, गोपाल कौशल, रमन कुमार, विकास रसीन, विवेक कुमार, मोहित, राजराम सैणी, गोपाल सैणी, प्राणनाथ कौशल, संजय जैतक, अश्वनी सैणी, राकेश सैणी, नगर परिषद अधिकारी वर्षा चौधरी व अजय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।