फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाहलीवाल नपं की कमान राजवीर को

Mon, 18 Jan 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष पद का ताज कांग्रेस समर्थित राजवीर कौर के सिर सजा है, जबकि उपाध्यक्ष पद भी कांग्रेस समर्थित सुनीता शर्मा को मिला।
विज्ञापन


नगर पंचायत टाहलीवाल में पहली बार हुए चुनावों में कांग्रेस ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर अपनी जीत का परचम फहराया। सोमवार को एडीएम राजेश मारिया की देखरेख में नगर पंचायत के सातों पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए राजवीर कौर व राजकुमारी के बीच हुए चुनाव में राजवीर चार तीन के अंतर से विजयी रहीं, जबकि उपाध्यक्ष पद के बीच भी सुनीता शर्मा ने राजकुमार को चार तीन से हराया।

 इस मौके पर हरोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेेस कमेटी के सतीश कुमार बिट्टू, हरोली ब्लॉक एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल, धर्म सिंह एडवोकेट, वरिंद्र मनकोटिया, पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार, उपप्रधान सरदारा सिंह व पूर्व बीडीसी सदस्य पवन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें