फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में घूमते रहे शपथ लेने आए बीडीसी

Wed, 13 Jan 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा ब्लॉक के नवनिर्वाचित 19 बीडीसी को एसडीएम मनोहर लाल यादव की ओर से शपथ दिलाई जाने की बुधवार को तारीख तय की हुई थी।
विज्ञापन


12 बजे तक एसडीएम मनोहर लाल यादव व बीडीओ जगदीश चंद भवौरियां ब्लॉक समिति हाल में बीडीसी का इंतजार करते रहे, लेकिन 19 में से एक भी बीडीसी सदस्य शपथ लेने नहीं पहुंचा। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अधिकारियों को बगैर किसी बीडीसी को शपथ दिलाए बिना अपनी कार्रवाई बंद करनी पड़ी।

कुछ बीडीसी बाजार में घूम रहे थे, लेकिन अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के डर से ब्लॉक समिति हाल में प्रवेश नहीं कर रहे थे। जब तय समय के मुताबिक शपथ न लेने पर चुनाव दोबारा करवाए जाने की बात बीडीसी सदस्यों के कान तक गूंजी, तब डर से सहमे हुए कुछ बीडीसी शपथ लेने के लिए एसडीएम से गुहार लगाने लगे। आखिर तीन बजे नौ नव निर्वाचित बीडीसी सदस्य शपथ लेने ब्लॉक समिति हाल में दाखिल हुए, जहां पर एसडीएम मनोहर लाल यादव ने उनको शपथ दिलाई। बाद में भाजपा के एक खेमे के सात नवनिर्वाचित बीडीसी भी शपथ लेने पहुंचे, लेकिन उनके मन में भी चुनाव का डर सता रहा था। कुछ लोग तो एसडीएम एवं बीडीओ से उलझ भी पड़े। अधिकारियों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि आज मात्र शपथ होगी और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बाद की तारीख तय की जाएगी, लेकिन वे अधिकारियों की बात मानने को कतई तैयार नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने उनको एक्ट की किताब पढ़ाई, जिसमें शपथ से एक हफ्ते बाद चुनाव करवाने की बात दर्शाई गई थी। तब कहीं जाकर सात सदस्य शपथ लेने के लिए सहमत हुए। पौने चार बजे शपथ की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें 19 नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों में से 16 ने शपथ ग्रहण की। ब्लॉक समिति वार्ड नंबर 4 अंबेहड़ा धीरज से संतोष कुमारी, वार्ड नंबर 6 बल्ह से राजकुमारी एवं वार्ड नंबर 8 थहड़ा से करनैल सिंह किसी कारणवश शपथ लेने नहीं पहुंच सके। एसडीएम मनोहर लाल ने बताया कि जिलाधीश के आदेशानुसार शेष तीन बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें