फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब में 43 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

Wed, 13 Jan 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के बचत भवन में बुधवार को निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुनील वर्मा की अध्यक्षता में विकास खंड अंब के 23 तथा विकास खंड गगरेट की 20 नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

समारोह में विकास खंड अंब एवं गगरेट के कुल 43 नवनिर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बताया कि अंब विकास खंड में 18 जनवरी को तथा गगरेट में 19 जनवरी को पंचायत समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे तथा नामांकन पत्र भी उसी दिन भरे जाएंगे। चुनाव में सदस्यों का दो तिहाई बहुमत होना जरूरी है तथा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए दो सदस्यों का समर्थन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर चुनाव के समय दो तिहाई बहुमत पूरा नहीं होता है तो दस दिन के बाद दोबारा चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित सदस्यों का पांच साल का कार्यकाल 23 जनवरी से शुरू होगा। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी सुदर्शन ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें