फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल एवं सिंचाई पर खर्च होंगे 100 करोड़

Tue, 10 Nov 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के भदौड़ी में 42 लाख की लागत से निर्मित सिंचाई नलकूप का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


 इससे गांव में 24 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा हासिल होगी। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में हरोली विधानसभा क्षेत्र को पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये मिले हैं और हलके में नगडोली से बाथड़ी तक नलकूपों की तादाद 200 हो गई है। उद्योगमंत्री ने कहा कि हरोली हलके में सात करोड़ खर्च करके 17 बंद पड़े नलकूपों को पुन: ड्रिल करके उनका पुनर्निर्माण किया जा रहा है। ये सभी सिंचाई नलकूप हैं और इनसे 540 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।

उन्होंने कहा कि 22 करोड़ की आईपीएच स्कीमें अनुमोदन के लिए नाबार्ड को भेजी गई हैं। हलके में पानी की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए आईपीएच के दो सब डिवीजन खोले गए हैं। टाहलीवाल में आईपीएच के एसडीओ और हलके में छह जेई की तैनाती की गई है। इनमें एक जेई की तैनाती दुलैहड़ में की गई है।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसई आईपीएच एनके त्रिवेदी, एक्सईएन मुकेश हीरां, एसडीएम धनवीर ठाकुर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह, हरोली ब्लॉक कांग्रेेस अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, सुभद्रा देवी, भदौड़ी के प्रधान प्रेम सिंह, कांगड़ के प्रधान विनोद बिट्टू, बीडीसी सदस्य सतवीर सत्ता, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष पवन राणा, सैंसोवाल के प्रधान मंगल सिंह, उपप्रधान उजागर सिंह, नगडोली के उपप्रधान कुलविंद्र, धनपुर के उपप्रधान हरिचंद, रोड़ा के उपप्रधान डॉ. दर्शन, कैप्टन शक्ति चंद, सुमित अग्रिहोत्री, दिलबाग सिंह एवं तहसील कल्याण अधिकारी कुलदीप दयाल सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें