फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल जाएगी अब पोलियो की दवा

Wed, 30 Mar 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
कातिल बच्चे - फोटो : द रिचेस्ट
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजेश कुमार मारिया ने बताया कि जिला ऊना में आगामी 25 अप्रैल के बाद पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत अब बच्चों को ट्राईवेलेंट की जगह बाईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन


भारत में बाईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन 25 अप्रैल को ट्राईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन की जगह लेगा तथा इस दिन को राष्ट्रीय स्विच दिवस के तौर मनाया जाएगा। इस दिन ट्राईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन का पूरा स्टॉक वापस ले लिया जाएगा तथा सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत इसे नष्ट कर दिया जाएगा।

 एडीएम बुधवार को प्रतिरक्षण को लेकर गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पोलियो नियमित टीकाकरण अभियान के तहत देश में ट्राईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन (टीओपीवी) की खुराक दी जा रही है।
विज्ञापन


जिसमें पोलियो के प्रति दोहरी सुरक्षा प्रदान करने के दृष्टिगत एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ओपीवी की तीसरी खुराक के साथ इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन (आईपीवी) का एक टीका दिया जा रहा है।

दुनिया में वर्ष 1999 से कहीं भी पोलियो वायरस टाइप दो नहीं पाया गया है, ऐसे में ट्राईवेलेंट पोलियो वैक्सीन देना जरूरी नहीं रह गया है। ऐसे में सरकार ने आगामी 25 अप्रैल को स्विच दिवस के तौर पर मनाकर पूरी तरह से ट्राईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन की जगह बाईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन को अपनाया जाएगा तथा भविष्य में नियमित टीकाकरण तथा पोलियो अभियानों में बाईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन (बीओपीवी) का ही प्रयोग किया जाएगा।

उन्होंने इस संदर्भ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सहित आईसीडीएस व पंचायत विभाग के अधिकारियों को राष्ट्रीय स्विच दिवस से पूर्व सभी प्रकार की तैयारियां करने के निर्देश दिए। जिससे 25 अप्रैल के बाद जिला ऊना में भी ट्राईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन की जगह बाईवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन का उपयोग सुनिश्चित बनाया जा सके।

संवेदनशील क्षेत्रों में जाएगी टीम
एडीएम ने बताया कि जिला ऊना में आगामी 16 अप्रैल को पोलियो की दृष्टि से उच्च जोखिम भरे क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को विशेष तौर पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिसमें जिला के अप्रवासियों, झुग्गी झोंपड़ी वाले क्षेत्र, घुमंतु व राई परिवारों सहित ईंट के भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों व कामगारों के बच्चों को यह पोलियो खुराक दी जाएगी।

बैठक में जिला परिषद की अध्यक्षा सोमा देवी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निखिल शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी रमन शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेल्थ डॉ. सुखदीप सिंह, डॉ. प्रवीण चौधरी, हिमोत्कर्ष संस्था के अध्यक्ष कंवर हरि सिंह सहित समिति के अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें