फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर एरिया में रात को नाके लगाएगी पुलिस: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंजाब से स्टे इलाकों में पुलिस के स्पेशल नाके लगाए जाएंगे। इसके लिए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने पुलिस थाना और पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने वीरवार रात पुलिस थाना हरोली और संतोषगढ़-टाहलीवाल पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस थाना एवं चौकी के पुलिस कर्मियों को अहम दिश निर्देश दिए। इसके अलावा एसपी ने रात को क्षेत्र के बैरियरों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों पंजाब से स्टे सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष नाके लगाने के निर्देश दिए। एसपी अर्जित सेन बताया कि संतोषगढ़ सहित हरोली क्षेत्र में पंजाब सीमा के साथ लगते क्षेत्रों में रात के समय भी विशेष नाके लगाए जाएंगे।
एसपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बॉर्डर एरिया नाके लगाए जा रहे हैं। रात के समय में इन नाके पर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। ऐसे रात के समय जिला में आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस की निगाह रहेगी। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि संतोषगढ़ नगर, टाहलीवाल, पौलियां, हरोली सहित अन्य क्षेत्रों में भी रात के समय विशेष नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें