फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फिरौती मामले में पुलिस ने मारे छापे, संदिग्धों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारों के साथ घूमने वालों पर पुलिस रख रही नजर : एसपी
विज्ञापन


कहा, जिले की शांति व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में हाल ही में एक कारोबारी को फिरौती के नाम पर धमकाने के मामले में पुलिस ने कई संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे हैं। जो लोग पुलिस के संदेह के दायरे में है, उनसे भी जल्द पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिले की शांति व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालने वाले भी पुलिस की कार्रवाई के लिए तैयार रहे। कहा कि अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर हथियार के साथ घूमता मिला तो पुलिस कार्रवाई करेगी। हथियारों को साथ लेकर चलने का वाजिब कारण और उसकी प्रशासनिक अनुमति होना अनिवार्य है। ऊना पुलिस यहां सक्रिय गैंगस्टरों की गतिविधियों को लगातार ट्रैक कर रही है। इसके साथ जिला के कारोबारी को धमकाने के आरोपी को पंजाब पुलिस ने पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर बरामद हथियार को भी पंजाब पुलिस से मांगा जाएगा। साथ ही आरोपी को भी पंजाब पुलिस के प्रोडक्शन वारंट से ऊना लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ऊना ने एएसपी संजीव भाटिया की अध्यक्षता में सात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एसआईटी टीम गठित की है। एसआईटी टीम फिरौती मामले को लेकर गहनता से तफ्तीश करेगी। सोमवार को पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा ने पुलिस लाइन झलेड़ा में एसपी ऊना सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पुलिस महानिदेशक ने फिरौती मामलों को लेकर कड़ा संज्ञान लिया और एसपी राकेश सिंह को कड़े निर्देश जारी किए। इसी के चलते एसपी राकेश सिंह ने सात सदस्यीय एसआईटी का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें