फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पांच करोड़ की फिरौती मामले में पुलिस ने दी सात स्थानों पर दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी का व्हाट्सएप नंबर कहां सक्रिय, पुलिस ने खंगाली जानकारी
विज्ञापन


जिले के शराब कारोबारी से मांगी फिरौती, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। शराब कारोबारी से फोन पर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने बुधवार को सात स्थानों पर दबिश दी। ये दबिशें उन इलाकों में दी गईं, जहां पूर्व में फिरौती के मामलों में आरोपी पकड़े गए थे। पुलिस टीमों ने प्रदेश के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी छापे मारे।

कारोबारी को व्हाट्सएप नंबर +1 (512) 656-4272 से कॉल आई थी। इस नंबर से जुड़ी जानकारियों को साइबर पुलिस खंगाल रही है और पता लगाया जा रहा है कि यह नंबर किन-किन स्थानों पर सक्रिय रहा। आरोपी ने कारोबारी से करीब चार मिनट तक बातचीत की और उसके बाद 58 सेकंड का एक वॉयस मैसेज भी भेजा। आरोपी ने फिरौती न देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को दी शिकायत में शराब कारोबारी राजीव कुमार राणा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उन्हें अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल प्राप्त हुई। कॉल करने वाले ने अपना नाम हैरी बॉक्सर बताया और खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया। उसने कहा कि यदि अपनी जान बचानी है तो पांच करोड़ रुपये देने होंगे। राजीव कुमार ने बताया कि जब उन्होंने पुलिस को सूचित किया तो थोड़ी देर बाद आरोपी का वॉयस मैसेज आया। इसमें धमकी देते हुए कहा गया कि नकदी तो तुम्हें देनी ही पड़ेगी, नहीं तो किसी बड़े नुकसान के लिए तैयार रहो। आरोपी ने यह भी कहा कि उसे कारोबारी की हर गतिविधि और परिवार के बारे में पूरी जानकारी है।
विज्ञापन

धमकी के 24 घंटे बाद भी नहीं मिली सुरक्षा
राजीव कुमार राणा ने बताया कि फिरौती की धमकी मिलने के तुरंत बाद उन्होंने अपने बच्चों के लिए सुरक्षा की मांग की थी, क्योंकि वे हिमाचल से बाहर रहते हैं। लेकिन, अपील के 24 घंटे बाद भी उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई गई। उन्होंने कहा कि अब तक सिर्फ औपचारिकताएं ही पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

उधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि व्हाट्सएप कॉल की तकनीकी जांच की जा रही है और आरोपी का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। बुधवार को सात स्थानों पर दबिश दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें