संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव और पंच भीष्म पर्व के अवसर पर अपने परिवार सहित डेरा बाबा रुद्रानंद धाम नारी में पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने हेमानंद महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि इस पवित्र स्थली में आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा की अनुभूति हुई। विधायक ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर लंगर सेवा की और श्रद्धालुओं संग प्रसाद ग्रहण किया। बाद में वे डेरा बाबा जोगी पंगा सहित अन्य धार्मिक स्थलों में भी गए और संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर विवेक मिंका, प्रवीण शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।