गगरेट (ऊना)। जिला पुलिस कप्तान एस कार्तिकेयन ने जिले के सभी थानों से ऑनलाइन बैठक की। बैठक में अपराध सहित कई मुद्दों पर समीक्षा की गई। रूटीन में इस तरह की बैठक हर माह हर थाने की जाती थी। इस बार यह बैठक कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से हो नहीं पा रही थी।
लॉकडाउन के चलते जिला पुलिस कप्तान ने सभी थानों से ऑनलाइन मीटिंग करके जिला में अपराध के मामलों पर प्रतिमाह होने वाली बैठक की। अब यह मीटिंग जब तक लॉकडाउन है, तब तक इसी तरह से होगी। बैठक में गगरेट, चिंतपूर्णी, अंब, हरोली, बंगाणा, सदर थाना ऊना और मैहतपुर के थाना प्रभारियों से चर्चा की गई। जिला पुलिस कप्तान ने कोविड-19 की ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्धन भी किया। उन्होंने नशे पर पुलिस की सख्ती की सराहना भी की।
भविष्य में अपराध स्तर को कम करने के थाना प्रभारियों को निर्देश भी दिए। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि जिले के सभी थानों से कोरोना और लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन क्राइम मीटिंग की गई। सभी थाना प्रभारियों को नशे के खिलाफ अपने अपने क्षेत्र में और सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए।