फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्टंट मारने वाले युवकों का पुलिस ने काटा चालान

Sat, 21 Mar 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के पोलियां पुरोहिता, रिपोह मिसरा क्षेत्र में यातायात नियमों की खुलेआम अवहेलना कर खतरनाक स्टंट मारने वाले युवकों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन ने संबंधित युवकों की पहचान कर उन्हें थाना अंब में तलब किया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवकों से घटना को लेकर गहन पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि युवकों ने चलती कार में खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट किया था, जो न केवल उनकी अपनी जान के लिए खतरा था बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी जोखिम भरा था। इस पर पुलिस ने संबंधित वाहन का चालान करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पुलिस के समक्ष माफी मांगी और भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न करने की शपथ भी ली।
विज्ञापन

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें