दावे और आक्षेप 28 मार्च तक करवा सकते हैं जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के तहत मंडी जिले में पंचायतों की अनुपूरक मतदाता सूचियों को अपडेट किया जाएगा। इसके लिए 1 अप्रैल को अर्हता तिथि मानते हुए कार्यक्रम जारी किया गया है।
दावे और आक्षेप 28 मार्च तक जमा किए जा सकते हैं, जिनका निपटारा 2 अप्रैल तक होगा। इसके बाद 10 अप्रैल तक अपील और 17 अप्रैल तक अपीलों का निपटारा किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 20 अप्रैल 2026 तक प्रकाशित होगी।
जो मतदाता 3 फरवरी को प्रकाशित सूची में शामिल नहीं हैं, वे निर्धारित तिथि तक संबंधित विकास खंड कार्यालय में दस्तावेजों सहित जाकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।