फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पिस्तौल दिखाकर सोने की चेन लूटने वाले आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

Wed, 19 Aug 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। बड़ूही-डुमखर सड़क पर नीलकंठ मंदिर के समीप महिलाओं को पिस्तौल दिखाकर सोने की चेन लूटने वाले आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। हालांकि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध लुटेरों के चेहरे सामने आए हैं। फुटेज में दोनों बाइक सवार ऊना की ओर जाते नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी न होने से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
विज्ञापन

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच टीमें गठित की हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। ध्यान रहे कि बीते शुक्रवार को दो बाइक सवार युवकों ने जालंधर से जोल गांव जा रही महिलाओं की कार का पीछा किया था। नीलकंठ मंदिर के समीप सुनसान स्थान पर आरोपियों ने कार को रोक लिया।
कार रुकते ही एक युवक ने महिला की कनपटी पर पिस्तौल तान दिया जबकि दूसरे आरोपी ने उसकी बेटी को गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन उतरवाई और दोनों बाइक सवार बड़ूही की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि जांच के दौरान कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें