फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 11.50 लाख रुपये में नीलाम हुईं एचआरटीसी की चार कंडम बसें

Wed, 19 Aug 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। एचआरटीसी ऊना डिपो की चार कंडम बसें मंगलवार को 11.50 लाख रुपये में नीलाम कर दी गईं। इन बसों की नीलामी प्रक्रिया करीब तीन महीने से चल रही थी। मंगलवार को प्रक्रिया पूरी होने के बाद चारों बसें नीलाम कर दी गईं।
विज्ञापन

डिपो में लंबे समय से खड़ी इन कंडम बसों को संचालन के लिए अनुपयुक्त होने के बाद नीलामी में शामिल किया गया था। निगम की ओर से नीलामी के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद मंगलवार को ऑनलाइन बोली लगाई गई, जिसमें चार बसों को कुल 11.50 लाख रुपये में बेच दिया गया।
बसों के नीलाम होने के बाद ऊना डिपो की वर्कशॉप में जगह खाली होगी। लंबे समय से बसों के खड़े रहने के कारण वर्कशॉप परिसर का एक हिस्सा घिरा हुआ था।
अब यहां निगम की अन्य बसों की मरम्मत और रखरखाव के लिए जगह का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऊना डिपो में पड़े पुराने टायरों की भी नीलामी की गई है। अनुपयोगी पुराने टायरों को भी नीलामी प्रक्रिया के तहत बेचा गया। इससे डिपो परिसर में लंबे समय से पड़े पुराने टायरों को हटाने का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन

एचआरटीसी की ओर से समय-समय पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कंडम और अनुपयोगी सामग्री की नीलामी की जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत ऊना डिपो में कंडम बसों और पुराने टायरों की नीलामी की गई है।
एचआरटीसी ऊना डिपो के कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि निगम से मंजूरी मिलने के बाद नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर कंडम हो चुकी चार बसों और पुराने टायरों को बेचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें