फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पुलिस को मिले अहम सबूत, आज गिरफ्तार हो सकते हैं आरोपी

Fri, 28 Feb 2025 07:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनियाला के युवक को अगवा करने का मामला,
विज्ञापन

जांच आरोपियों के करीब पहुंची
वीडियो में बुरी तरह लहूलुहान नजर आया पीड़ित युवक
परिजनों ने थाना सदर पहुंचकर लगाई थी न्याय की गुहार
पुलिस ने एक युवती सहित चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते अपर अरनियाला के 20 वर्षीय युवक को अगवा करने और उसके साथ मारपीट के मामले में पुलिस की जांच आरोपियों के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है।
इस मामले में पुलिस ने एक युवती सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें पीड़ित युवक का कंधा लहूलुहान दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों ने बुधवार को थाना सदर पहुंचकर उनके बेटे को ढूंढने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस के पास दी शिकायत में अपर अरनियाला के दो युवकों, भडोलियां गांव की एक युवती, रायपुर सहोड़ा के एक युवक, अपर कोटला के एक युवक और अजनोली के एक युवक पर उनके बेटे को अगवा करने के आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसमें पुलिस के हाथ कई सबूत लगे। पुलिस ने पीड़ित युवक और आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश भी दी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच चुकी है और शुक्रवार को उनकी गिरफ्तारी होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि 23 फरवरी को कुछ युवकों ने अपर अरनियाला निवासी हरदीप (20) को एक गाड़ी में अगवा कर लिया। गाड़ी में युवक के साथ मारपीट भी की गई। इसका शातिरों ने वीडियो भी बना लिया। वीडियो में हरदीप बुरी तरह से लहूलुहान दिख रहा है और युवक उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद उक्त युवक उसे कहीं ले गए, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी हरदीप का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। गाड़ी में युवक के साथ मारपीट करने वाले युवकों ने वीडियो गांव के ही एक युवक के मोबाइल फोन पर सेंड कर दी। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब फैल रही है। इसमें युवक के साथ बुरी तरह से मारपीट की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही और जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें