फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीएमओ से अभद्रता के मामले में पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज

Thu, 15 Oct 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना हॉस्पिटल में सीसीटीवी कैमरो की जांच करते पुलिस विभाग कर्मी। संवाद
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में हुए प्रदर्शन के दौरान सीएमओ डॉ. एसके वर्मा के साथ कथित अभद्रता के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को एसएचओ सदर गौरव भारद्वाज अपनी टीम सहित अस्पताल पहुंचे और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने संबंधित फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस दौरान अस्पताल में मौजूद स्टाफ सदस्यों से भी पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार, जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अस्पताल परिसर में प्रदर्शन हुआ था।
इसी दौरान सीएमओ के साथ अभद्रता किए जाने की शिकायत सामने आई थी। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मामले की जांच के तहत पुलिस अस्पताल पहुंची और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अस्पताल में मौजूद स्टाफ सदस्यों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा सीएमओ डॉ. एसके वर्मा से भी पूछताछ की गई ताकि प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संबंधित लोगों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएचओ गौरव सदर गौरव भारद्वाज, अस्पताल स्टाफ व पुलिस के अन्य जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें