फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबारिकपुर में धर्म संसद पर देरी से हरकत में आई ऊना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। बहुचर्चित धर्म संसद के आयोजन को लेकर ऊना पुलिस देरी से हरकत में आई। जिले के मुबारिकपुर में धर्म संसद के आयोजन को लेकर अरसे तैयारी चल रही थीं। संत समाज और हिंदू संगठन बैठकों का सिलसिला लगातार आगे बढ़ाते हुए तैयारियों की समीक्षा कर रहा था।
बावजूद इसके, पुलिस ने इस हलके में लिया। रविवार को अखिल भारतीय संत परिषद के बैनर तले तीन दिवसीय धर्म संसद को विधिवत आगाज भी हो गया और जब यह आयोजन सुर्खियाें में आया तो पुलिस नींद से जाग उठी। आनन-फानन में पुलिस बल की तैनाती, खुफिया तंत्र को एक्टिव करने के साथ ही आयोजकों को हिदायतें और नोटिस जारी करने से जुड़ी कार्यवाही को अंजाम दे दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पहले हो चुकी धर्म संसद में भड़काऊ भाषण और अन्य विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता ने इस बाबत जिला प्रशासन को सूचित किया। याचिकाकर्ता की ओर से जिला उपायुक्त ऊना को इस बाबत मेल की गई। प्रशासन ने सूचना आगे बढ़ी तो पुलिस इस मामले में चौकन्ना हुई और आनन-फानन में आयोजन स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
अंब पुलिस ने आयोजनकर्ता को धर्म संसद में भड़काऊ भाषण न होने को लेकर नोटिस थमाया। शाम को अचानक सक्रिय हुई पुलिस दल ने मुबारिकपुर में आयोजन स्थल का दौरा भी किया। हालांकि, दिनभर पुलिस बल की तैनाती नहीं रहीं। पहले दिन धर्म संसद शांतिपूर्वक ढंग से चली और क्षेत्र का माहौल भी शांत रहा।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शिमला से पुलिस मुख्यालय ही धर्म संसद के मामले में सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक कदमों की गहनता से निगरानी कर रहा है। इसे लेकर सभी पक्षों में सौहार्द बना रहे और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें