फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पेट्रोल पंप लूट केस में नकदी बरामद करने में जुटी पुलिस

Fri, 28 Feb 2025 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपियों से की जा रही पूछताछ

आरोपियों की निशानदेही पर शुक्रवार को पुलिस कर सकती है छापामारी



संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। जिला के टाहलीवाल में पेट्रोल पंप लूट केस में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान सख्ती से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस शुक्रवार को छापामारी करेगी। इस दौरान आरोपियों की ओर से लूटी गई 60000 की नकदी बरामद करने की कोशिश रहेगी।
आरोपियों को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपियों को पंजाब के गढ़शंकर से गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान मनप्रीत निवासी गढ़शंकर होशियारपुर और दलविंदर सिंह निवासी नवांशहर पंजाब के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी चिट्टे का सेवन करते हैं और नशे की पूर्ति के लिए पंजाब में कई वारदात कर चुके हैं। पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड में दोनों आरोपी वांटेड हैं।
विज्ञापन


एसएचओ टाहलीवाल के नेतृत्व में पंजाब गई टीम ने भी जांच को आगे बढ़ाया। कहा कि जांच में सबसे पहले सड़कों के आसपास लगे कैमरों की जांच की। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि वारदात के दिन पेट्रोल पंप के पास एक कार तीन घंटे पहले खड़ी रही। आरोपियों ने पहले पेट्रोल पंप की रेकी की। कार के वहां से जाने के तीन घंटे बाद वारदात को अंजाम दिया गया। कार को संदिग्ध मानकर जब उससे जुड़ी जानकारी जुटाई गई तो पुलिस आरोपियों तक भी पहुंच गई। पंजाब पुलिस के सहयोग से मंगलवार रात को दोनों आरोपी पकड़ लिए गए। पुलिस पूछताछ में यह भी पता लगा रही कि जिला में आरोपी किन्हीं और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे या नहीं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द आरोपियों की निशानदेही पर लूटी राशि और अन्य सामान बरामद किया जाएगा। पुलिस सख्ती के साथ मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें