फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खाया जहर, तबीयत बिगड़ी

Fri, 21 Apr 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना ऊना के तहत बसोली की 28 वर्षीय एक नवविवाहिता ने वीरवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। महिला के जहर खाने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले को लेकर परिजनों के बयान भी कलमबद्ध कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बसोली निवासी एक नवविवाहिता ने वीरवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया।  परिजनों को मामले की भनक लगते ही महिला को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। यहां उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। पंजाब निवासी महिला की शादी कुछ वर्ष पहले बसोली गांव के युवक से हुई थी, जिससे उसको एक बेटा भी है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि महिला की हालत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर महिला और ससुराल पक्ष के बयान दर्ज कर रही है। गौरतलब है कि  गत दिवस बहडाला गांव की एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी। जिले में जहर  खाने के मामलों में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें