फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने खाया जहर, तबीयत बिगड़ी

Sat, 25 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
drugs
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कुरियाला में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत अधिक खराब होने पर पीड़िता को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुरियाला निवासी एक विवाहिता ने शुक्रवार रात को अज्ञात कारणों से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को पता चलते ही उसे तुरंत ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। अभी तक जहरीला पदार्थ खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें