फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहडाला में सड़क हादसा, एक की मौत

Sat, 25 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
मृत
विज्ञापन
बहडाला में अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान ज्योति स्वरूप (50) निवासी चड़तगढ़ के रूप में हुई है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ज्योति स्वरूप निवासी चड़तगढ़ शुक्रवार देर रात बहडाला में पैदल जा रहा था कि तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें