फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पीएम आज करेंगे अमृत भारत रेलवे स्टेशन अंब-अंदौरा का वर्चुअल उद्घाटन

Fri, 17 Jul 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब/बड़ूही (ऊना)। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किए गए अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 17 जुलाई को दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन का व्यापक आधुनिकीकरण किया गया है। परिसर को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और यात्री-अनुकूल बनाया गया है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाओं के साथ रेल यात्रा का अनुभव मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित विभिन्न रेलवे स्टेशनों का एक साथ वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसी श्रृंखला में हिमाचल प्रदेश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें