फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कलोह स्लॉटर हाउस का बड़ोह पंचायत ने मांगा स्थायी समाधान

Fri, 17 Jul 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र में कलोह स्थित स्लॉटर हाउस को लेकर एक बार फिर लोगों की चिंताएं सामने आने लगी हैं। आसपास के क्षेत्रों में कथित तौर पर फैल रही दुर्गंध, गंदे पानी के निस्तारण और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों को लेकर अब ग्राम पंचायत बड़ोह ने आवाज बुलंद की है। नवनिर्वाचित पंचायत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रशासन से जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान यशपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है। बैठक में उपप्रधान गुरमेल सिंह, गगरेट ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष दीपांशु दढ़वाल, वार्ड पंच दर्शना मान, रेनू, मंगी शर्मा, शीला देवी, राम लाल, सुषमा देवी और स्वर्ण सिंह उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि स्लॉटर हाउस से निकलने वाले अपशिष्ट के उचित प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। उनका कहना है कि यदि अपशिष्ट निस्तारण व्यवस्था में कोई कमी है तो उसका तत्काल समाधान किया जाना चाहिए ताकि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
पंचायत ने प्रशासन से मांग उठाई कि विशेषज्ञों की मौजूदगी में मौके का निरीक्षण करवाकर पूरी स्थिति की जांच की जाए । पंचायत प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारी एसडीएम गगरेट कुलताज सिंह को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों की मांगों से अवगत करवाया। वहीं प्रस्ताव की प्रतियां उपायुक्त ऊना और उपमंडलाधिकारी गगरेट को भी भेजने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें