फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना नगर निगम में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
घर की छत पर सोलर लगाएं, सब्सिडी पाएं : एडीसी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नगर निगम ऊना क्षेत्र के निवासियों के लिए नई सौगात के रूप में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस योजना के अंतर्गत आवासीय भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर 45 हजार रुपये तक की सीधी वित्तीय सहायता (सब्सिडी) प्रदान की जाएगी। नगर निगम ऊना क्षेत्र का कोई भी आवासीय गृहस्वामी इस योजना का लाभ उठा सकता है।
नगर निगम आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से क्रियान्वित इस योजना का उद्देश्य आमजन को स्वच्छ, भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा सुलभ कराना है। योजना के तहत केंद्रीय वित्तीय सहायता (सब्सिडी) सीधे लाभार्थी को प्रदान की जाएगी। सब्सिडी का पूरा प्रबंधन नेशनल रूफटॉप सोलर पोर्टल के माध्यम से होगा। इस योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए नगर निगम ऊना आवेदन, स्थापना और सत्यापन की हर प्रक्रिया में नागरिकों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के प्रमुख लाभ
महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि इस योजना का लाभ लेकर लोग अपने बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। वे अपने घर में बिजली स्वयं बनाकर हर महीने के बिल से मुक्ति पा सकते हैं। 45000 रुपये तक की सीधी सब्सिडी का प्रावधान है। नगर निगम ऊना क्षेत्र का कोई भी आवासीय गृहस्वामी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है। इसके लिए लाभार्थी को नेशनल रूफटॉप सोलर पोर्टल https://solarrooftop.gov.in पर पंजीकरण कर अनुमोदित वेंडर का चयन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद नगर निगम ऊना द्वारा सत्यापन और टैगिंग की जाएगी। स्थापना के पश्चात निरीक्षण और अनुमोदन के उपरांत सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें