बस अड्डा ऊना में समय पर कूड़ा कचरा न उठने से जगह जगह लगे गंदगी के ढेर। संवाद
ऊना। बस अड्डा ऊना में जगह-जगह पर कूड़े कचरे की ढेर लगे हुए हैं। समय पर कूड़ा न उठने से गंदगी पसरी हुई है। यात्रियों संग वाहन चालकों को दिक्कतें पेश आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर पर्यटकों का भी कूड़े के ढेर मुंह चिढ़ा रहे हैं। बस अड्डा ऊना में साफ-सफाई व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बस अड्डा के भीतर भी यात्रियों की सुविधा के लिए पंखें तो पिलर पर टांग दिए हैं लेकिन उनकी हवा पंखे के नीचे लगाए गए बेंच पर यात्रियों को कम और दीवारों को ज्यादा लग रही है। पिलर के ऊपर टांगे पंखों की हवा दीवारों को लगने से गर्मी में यात्री बेहाल हैं लेकिन बस अड्डा प्रबंधन ने इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया है। इससे यात्री अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए पंखों के नीचे बैठ तो रहे हैं, लेकिन हवा का कोई अता-पता नहीं है। यात्रियों ने बस अड्डा प्रबंधन से मांग की है कि बेंच के ऊपर पिलर के साथ टांगे पंखों की दिशा को सही ढंग से संचालित किया जाए ताकि बेंच पर बैठे यात्रियों को हवा लग सके और गर्मी से निजात लग सके। वहीं दूसरी ओर जहां बसें पार्क होती हैं, वहां पर भी कूड़े कचरे के ढेर लगे हुए हैं। यात्रियों में राकेश कुमार, बीरबल, रविदत्त, रमेश कुमार, जीवन, हरिदेव कहा कि जगह-जगह पड़े कूड़े को व्यवस्थित ढंग से उठाया जाए।
शुभम का कहना है कि बस अड्डा में बसों को पार्क करने की जगह पर कूड़े कचरे की ढेर लगे रहे हैं। समय पर न उठाने से जगह जगह गंदगी पसरी है जिससे बस अड्डा में हालात खराब हैं।
चंदन का कहना है कि बस अड्डा में पंखे तो यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए हैं लेकिन पिलर के नीचे लगे बेंच पर यात्रियों को हवा कम और दीवारों को ज्यादा देते हैं। जिससे यात्री गर्मी में बेहाल होकर रह गए हैं।