फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना जनहित मोर्चा ने अब खुद उठाया सफाई का बीड़ा

Tue, 01 Sep 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना शहर की सड़को के डिवाइडर और रेलिंग के आसपास लंबे समय से उगी झाड़ियों व फैली गंदगी को लेकर ऊना जनहित मोर्चा ने अब खुद सफाई का बीड़ा उठा लिया है। संबंधित विभागों की ओर से अपेक्षित कार्रवाई न होने के आरोपों के बीच मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर सफाई अभियान शुरू करवाया।
विज्ञापन

इसके लिए ठेकेदार की लेबर लगाई गई है और अभियान का खर्च मोर्चा की ओर से वहन किया जा रहा है। ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने सफाई अभियान की शुरुआत करवाते हुए कहा कि शहर के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी रेलिंग लगी हुई है, जिसके आसपास काफी समय से घास और झाड़ियां उगी हुई हैं।
इससे न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है बल्कि वाहन चालकों की विजिबिलिटी भी कम हो रही है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से रेलिंग के पीछे के हिस्से में सफाई करवाई गई थी लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते आगे का काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इसके बाद मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता और अध्यक्ष राजीव भनोट ने नगर निगम के कमिश्नर पृथ्वी पाल सिंह से बातचीत कर श्रमदान के माध्यम से सफाई करवाने की अनुमति मांगी। नगर निगम की अनुमति मिलने के बाद मोर्चा ने यह अभियान शुरू किया है।
नगर निगम कमिश्नर पृथीपाल सिंह ने कहा कि हम लगातार सफाई अभियान कर रहे हैं और झाड़ियों को भी काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले रेलिंग के आसपास भी झाड़ियां काटी गई और अभी ऊना जनहित मोर्चा का आग्रह आया था कि श्रमदान के माध्यम से हुए कटवाना चाहते हैं, उन्हें अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें