फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में लगे गंदगी के ढेर, संक्रमण का खतरा बढ़ा

Tue, 28 Oct 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
नगर पंचायत में सड्क किनारे लगा गंदगी का ढेर, मूंह मार रहे पशु। संवाद
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। नगर पंचायत अंब में स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा है। नगर पंचायत कार्यालय के आसपास ही गंदगी के ढेर लगे हैं। इस पर बेसहारा पशु मुंह मारते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और बदबू के कारण गुजरना मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत के अधीन आने वाले अधिकांश सार्वजनिक शौचालयों की हालत दयनीय है। कहीं शौचालय पर सीटें नहीं हैं तो कहीं नल नहीं हैं।
पानी की व्यवस्था ठप पड़ी है। कुछ स्थानों पर गंदगी इस कदर फैली है कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल है। खास बात है कि जहां स्वच्छ भारत अभियान के बोर्ड और चेतावनी संदेश लगे हैं, वहां ही सबसे ज्यादा कचरा जमा है। इससे नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पंचायत में जगह-जगह फैली गंदगी पर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इससे संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन




नगर पंचायत की ओर से सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। अभियान चलाए जाते हैं लेकिन जमीन पर कुछ नहीं दिखता है। नगर पंचायत को गंभीरता से सफाई करवाई चाहिए।
-अमरीक सिंह, स्थानीय निवासी


नगर पंचायत कार्यालय के आसपास ही अगर सफाई नहीं हो सकती तो बाकी इलाके का क्या हाल होगा, यह आसानी से समझा जा सकता है।
-विजय शर्मा, स्थानीय निवासी


स्वच्छता बोर्ड तो जगह-जगह लगे हैं लेकिन उनके नीचे ही कचरा पड़ा रहता है। प्रशासन को दिखावे से आगे बढ़कर काम करने की जरूरत है।
-शुभम गोस्वामी, स्थानीय निवासी



मामला संज्ञान में आ गया है। स्वच्छता निरीक्षक से पूछताछ कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। नगर पंचायत क्षेत्र में जल्द ही विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-हर्ष गुप्ता, सचिव, नगर पंचायत अंब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें