फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शारीरिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 39 पदों के लिए उमड़े अभ्यर्थी

Thu, 04 Jun 2026 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से शारीरिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई। जिला में शारीरिक शिक्षकों के 39 रिक्त पद भरे जाएंगे। पहले दिन 300 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में लिया हिस्सा।
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालय में आयोजित काउंसलिंग और साक्षात्कार प्रक्रिया में वर्ष 2002 बैच तक के पात्र अभ्यर्थियों को शामिल होने का अवसर दिया गया है। वहीं वीरवार को भी विभागीय कार्यालय में साक्षात्कार और काउंसलिंग का दौर जारी रहेगा। भर्ती प्रक्रिया में ऊना, अंब, बंगाणा और हरोली रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सुबह से ही विभागीय कार्यालय परिसर में अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे, जहां विभागीय अधिकारियों द्वारा उनकी पात्रता की जांच की गई।

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज नहीं है अथवा उसे कॉल लेटर प्राप्त नहीं हुआ है, तब भी वह आवश्यक दस्तावेजों सहित चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विभाग ने यह व्यवस्था की है, ताकि कोई भी योग्य उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें