फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चक्की पर बैठे व्यक्ति के साथ डंडों से मारपीट

Fri, 31 Jul 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। थाना हरोली के तहत लोअर बढ़ेडा में चक्की पर बैठे एक व्यक्ति के साथ डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लोअर बढ़ेडा निवासी अजय कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि 29 जुलाई को दोपहर करीब 12:15 बजे वह गांव में एक चक्की पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही अविनाश कुमार और अमृत लाल वहां पहुंचे और उसके साथ डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना हरोली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें