फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाने आए लोगों को बैरंग लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ऊना के आदेशों का पेट्रोल पंपों पर दिखा असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर/नारी(ऊना)। बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने के जिलाधीश ऊना के आदेशों का पहले ही दिन मंगलवार को मैहतपुर एवं बहडाला समेत अन्य पेट्रोल पंपों पर असर नजर आया। पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने बिना हेलमेट के आ रहे दोपहिया वाहन चालकों के वाहनों में पेट्रोल भरने से इंकार कर दिया। इससे वाहन चालकों को निराश होकर लौटना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि पेट्रोल पंप मालिक ने उन्हें सख्त आदेश दिए हैं कि किसी भी कीमत पर बिना हेलमेट के आने वाले दोपहिया वाहन सवारों को पेट्रोल न दिया जाए। सूत्रों ने बताया कि कहीं-कहीं सादी वर्दी में पुलिस कर्मी भी पेट्रोल पंपों पर नजर रख रहे थे। इससे पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने डीसी ऊना के आदेशों को गंभीरता से लिया है। बिना हेलमेट के आए उमेश, नीरज, दीदार, सूरम सिंह, गुलजारी लाल, मीना, सुमन, दिनेश ने बताया कि उन्हें इन आदेशों की जानकारी नहीं थी। इसके चलते वह बिना हेलमेट के ही पहले की तरह अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाने आए थे। लेकिन, पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने यह कहते हुए उन्हें बैरंग लौटा दिया कि अब आगे से बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया चालक को पेट्रोल नहीं भरा जाएगा। उधर, डीसी ऊना जतिन लाल ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वाले पेट्रोल पंप मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर आदेशों की अवहेलना हुई तो पेट्रोल पंपों को सील भी किया जा सकता है।
-
क्या कहना है पेट्रोल पंप मालिकों और दोपहिया वाहन चालकों का -
घालूवाल फिलिंग स्टेशन के मालिक सर्वजीत सिंह का कहना है कि आसपास क्षेत्र के लोग खेतीबाड़ी करते हैं। इसके लिए ज्यादातर दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ दूरी के रास्ते के लिए लोग हेलमेट का प्रयोग कम करते हैं। क्षेत्र के स्थानीय लोग होने के चलते उन्हें पेट्रोल देने से इंकार नहीं कर पाते। वहीं, कई बार गंभीर बीमार लोग भी दोपहिया वाहन पर तेल डलवाने बिना हेलमेट के आ जाते हैं। ऐसी अवस्था में उन्हें टाला नहीं जा सकता है। अब प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा। पंप पर भी लोगों को हेलमेट लगाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन



गुरु फिलिंग स्टेशन टक्का के मालिक रामस्वरूप सैनी का कहना है कि प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करना शुरू कर दिया है। जो बिना हेलमेट के आ रहे हैं उन्हें तेल तो दे दिया जा रहा है लेकिन आगे के लिए चेतावनी भी दी जा रही है। भविष्य में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को ढील नहीं दी जाएगी।

योगेश कुमार दोपहिया वाहन चालक का कहना है कि प्रशासन की ओर से दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सही कदम उठाया है। हेलमेट से दुर्घटना होने पर व्यक्ति की जान बच सकती है। कहा कि जब से दोपहिया वाहन खरीदा है तब से बिना हेलमेट के घर से बाहर नहीं निकलता। नियमित रूप से नियमों का पालन करता हूं।
विज्ञापन

राम सिंह का कहना है कि हेलमेट लगाने से हमारी जान बच सकती है। सरकार और प्रशासन यदि हमारी चिंता कर रहा है तो हमें क्यों नहीं अपने जीवन की चिंता करनी चाहिए। हर व्यक्ति को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें