फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लोगों को गीले, सूखे और हानिकारक कचरे के पृथक्करण पर किया जागरूक

Tue, 18 Nov 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्वच्छ शहर समृद्ध शहर 2.0 अभियान के अंतर्गत नगर निगम ऊना के 17 वार्डों में जागरूकता एवं समाधान शिविर आयोजित किए।
विज्ञापन

नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ना, उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना तथा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि शिविरों के दौरान नागरिकों को सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
लोगों को गीले, सूखे और हानिकारक कचरे के पृथक्करण, उनके वैज्ञानिक निस्तारण और घर-घर स्तर पर स्वच्छता अपनाने की जानकारी दी गई।
शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के पात्रता मानदंड तथा यूनिफाइड वेब पोर्टल पर उपलब्ध आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सिटिजन सेवा पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि नगर निगम ऊना ने कार्यालय में समाधान सैल का गठन किया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निपटारा करवा सकते हैं। शिविरों में शिकायत निवारण फॉर्म भी वितरित किए गए और कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें