फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा बाजार में कब्जों को स्वयं हटाने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने दिए हैं कब्जे हटाने के सख्त निर्देश,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा के प्रमुख बाजार क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में बंगाणा बाजार में अवैध कब्जाधारक किशोरी ठाकुर ने स्वयं अपना अवैध निर्माण हटा दिया। इस पहल को स्थानीय प्रशासन और आम जनता ने सकारात्मक रूप में लिया है। किशोरी ठाकुर ने बातचीत में कहा कि जिस भूमि पर निर्माण किया गया था, वह सरकारी थी और सरकारी भूमि सरकार की ही होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने के लिए समय दिया था, उसी के तहत उन्होंने स्वेच्छा से निर्माण हटाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

किशोरी ठाकुर ने अन्य अवैध कब्जाधारकों से भी अपील की कि वे स्वयं आगे आकर सरकारी भूमि से अवैध निर्माण हटा लें। साथ ही उन्होंने प्रशासन से मांग की कि छोटे और बड़े सभी अवैध कब्जाधारकों पर समान रूप से कार्रवाई की जाए, ताकि बाजार को पूरी तरह अवैध कब्जा मुक्त किया जा सके। उपमंडल अधिकारी नागरिक बंगाणा सोनू गोयल ने कहा कि किशोरी ठाकुर की ओर से अवैध निर्माण हटाना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने अन्य कब्जाधारकों से भी नोटिस के अनुसार शीघ्र अवैध निर्माण हटाने की अपील की अन्यथा प्रशासन स्वयं कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें