फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर डोज लगवोन के लिए लोग नहीं दिखा रहे रूचि

विज्ञापन
people not showing intrest in booster dose of corona in una district
विज्ञापन
ऊना। कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाने को लेकर लोग आगे नहीं आ रहे हैं। जिले में अभी तक केवल 19,604 लोगों को ही कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लग पाई है। ऐसे में सरकार और स्वास्थ्य विभाग की बूस्टर डोज को लेकर कार्ययोजना धरातल स्तर फेल होती नजर आ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 60 प्लस आयु वर्ग के लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इससे पूर्व जिले में लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 4,95,353 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज, 4,72,118 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
वैक्सीन की दोनों डोज के बाद सरकार की तरफ से बूस्टर डोज लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला भर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाए। इसके अलावा आशा वर्कर भी घर-घर जाकर लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए जागरूक कर रही हैं। जागरूकता की इस कवायद के बीच पात्र लोग अब भी बूस्टर डोज लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। कोरोना के कम मामलों से लोगों में लापरवाही बढ़ती जा रही है और बचाव को लेकर लोग कम गंभीर नजर आ रहे हैं। इस कारण से स्वास्थ्य विभाग की बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया कछुआ चाल रही है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मंजू बहल ने कहा कि बूस्टर डोज के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वैक्सीनेशन प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें