फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत पर भड़के लोग

Thu, 01 Sep 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
विज्ञापन
death shimla
विज्ञापन
नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य रोड पर जवाहर मार्केट के समीप एक्टिवा की टक्कर से युवक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोपी एक्टिवा चालक के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई न करने के विरोध में लोगों ने थाना नंगल के बाहर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एक्टिवा की टक्कर से विजय कुमार पुत्र सुखवीर सिंह निवासी नंगल की मौत हो गई थी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राणा केपी सिंह और दलित नेता तुलसी राम के नेतृत्व में लोगों ने रोष प्रदर्शन कर जाम भी लगाया। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। थाना प्रभारी नंगल राजपाल सिंह गिल और थाना प्रभारी आनंदपुर साहिब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करवाया और जाम खुलवाया। लोगों ने मांग की है कि आरोपी स्कूटर चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उधर, थाना प्रभारी राजपाल गिल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें