फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर पेंशनर 17 को ऊना में बनाएंगे रणनीति : हरदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वित्तीय लाभ न देने पर फूटा आक्रोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। दिवाली से पहले पेंशनर मांगों के समर्थन को लेकर 17 अक्तूबर को नगर निगम ऊना के पार्क में बैठक कर रणनीति बनाएंगे और प्रदेश सरकार के प्रति अपना रोष जाहिर करेंगे। इसे लेकर वीरवार को गगरेट में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन गगरेट की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर हरदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके देय वित्तीय लाभ न मिलने को लेकर रोष भी जताया गया।
विज्ञापन

बैठक में पेंशनरों में डीए की देय किस्त जारी न करने पर जमकर गुब्बार फूटा। एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदेश सरकार से मांग रखी कि दिवाली से पहले डीए की देय किस्त का तत्काल भुगतान कर बकाया एरियर की भी अदायगी की जाए। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 से नए वेतनमान का लाभ दे दिया लेकिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट के बकाया एरियर जो वर्ष 2022 से देय है, का अभी तक भुगतान नहीं किया गया। ऐसे में सेवानिवृत्त कर्मचारी मायूस हैं। एसोसिएशन के सदस्यों ने चेतावनी दी कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उम्र के इस पड़ाव में सड़कों पर उतरना पड़े तो लोकतंत्र में जनता द्वारा जनता के लिए चुनी सरकार की गरिमा क्या रह जाएगी। बैठक में एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सुभाष चंद वर्मा, किशोरी लाल, चानन सिंह, बाबू बनारसी दास, सेवानिवृत अधिशासी अभियंता अश्विनी बंसल, सरदार बावा सिंह, शशी शर्मा, वचित्र सिंह, मदन शर्मा, राकेश कुमार, रमेश चंद, शेर सिंह, देवेंद्र पाल, ध्यान सिंह, सेवा सिंह, देवेंद्र कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें