फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लंबित मांगों को लेकर एमसी पार्क में गरजे पेंशनर्स

Fri, 13 Nov 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले वीरवार को पेंशनरों ने एमसी पार्क ऊना में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। पेंशनरों ने लंबित वित्तीय लाभ और अन्य मांगें पूरी करने की मांग उठाई। समिति ने 17 नवंबर तक रोजाना प्रदर्शन करने और 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

पेंशनरों ने कहा कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत संशोधित पेंशन के बाद भी कम्यूटेशन, ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट का बकाया नहीं मिला है। इसके अलावा 18 प्रतिशत डीए में से केवल पांच प्रतिशत का भुगतान हुआ है, जबकि 13 प्रतिशत अभी लंबित है। डीए एरियर की 206 महीने की राशि भी जारी नहीं की गई है।
समिति ने एचआरटीसी पेंशनरों को पांच प्रतिशत डीए का लाभ देने सहित 17 सूत्री मांगपत्र पर कार्रवाई करने की मांग की। ऊना जिला अध्यक्ष एवं समिति के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरमेश सिंह राणा ने कहा कि पेंशनरों की मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार को एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाकर लंबित वित्तीय लाभ जारी करने चाहिए। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सिटी यूनिट संयोजक मेहर सिंह चंदेल, राम स्वरूप शर्मा, बेनी चंद राणा, जिला महासचिव प्रेम लाल शर्मा, सुभाष चंद राणा सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें