फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों ने दो साल से लंबित पड़े हैं वित्तीय लाभ : खरवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई भोरंज की बैठक में की चर्चा
विज्ञापन

युवाओं की भर्ती करने के बजाय युक्तिकरण के नाम पर पद किए जा रहे खत्म

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई भोरंज की बैठक जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रजिंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें पेंशनरों ने दो सालों से लंबित पड़े वित्तीय लाभों की अदायगी न होने के लिए प्रबंधक वर्ग से कड़ी नाराजगी जताई।
बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि बोर्ड प्रबंधक वर्ग 11989 पद रिक्त होने के बावजूद युवाओं की भर्ती करने के बजाय युक्तिकरण करने के नाम पर पद समाप्ति कर रहा है। पद समाप्ति की मुहिम से बिजली बोर्ड लिमिटेड की आर्थिक स्थिति में कोई भी ज्यादा सुधार होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवाओं पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। बिजली बोर्ड 500 रुपये का मीटर उपलब्ध नहीं करवा पा रहा है। बिजली बोर्ड लिमिटेड का 442 करोड़ 48 लाख रुपये उपभोक्ताओं के पास फंसा है। लगभग 178 करोड़ रुपये सरकारी महकमों का बिल बकाया है। बोर्ड लिमिटेड की आर्थिक स्थिति पर मुफ्त में दी जा रही बिजली सुविधा भी विपरीत प्रभाव डाल रही है। बिजली बोर्ड लिमिटेड की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जो काम करने चाहिए, वह नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से 11 फरवरी को टाउन हॉल हमीरपुर में प्रस्तावित महापंचायत को सफल बनाने का आग्रह किया। इस दौरान रणवीर सिंह ठाकुर, सुभाष ठाकुर, जोगिंदर शर्मा, प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें