फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खतरे में पेखुबेला–झोड़ोवाल पुल, आठ माह से मरम्मत की दरकार

Sun, 05 Apr 2026 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पेखुबेला पुल।
विज्ञापन
ऊना। पेखुबेला-झोड़ोवाल पुल लंबे समय से खतरे की जद में है। आठ माह बीत जाने के बाद भी पुल का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है। बीते वर्ष हुई बारिश के दौरान पेखुबेला पुल की नींव क्षतिग्रस्त हो गई थी। हैरानी की बात यह कि इस पुल को बने हुए सात वर्ष ही हुए हैं। केवल सात वर्षों में पुल की नींव हिल गई। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा एक करोड़ रुपये की लागत से पेखुबेला पुल का निर्माण किया गया था। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग को इसके बारे में कई बार सूचित किया लेकिन विभाग ने सुस्त रवैया अपनाया है।
विज्ञापन

यह पुल पेखुबेला और झोड़ोवाल पंचायत को जोड़ता है। रोजाना सैकड़ों वाहन, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग इसी पुल से गुजरते हैं। इतना ही इसी मार्ग से तेल टैंकरों सहित अन्य भारी वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में हर पल हादसे का खतरा बना हुआ है।




दो अगस्त 2025 को हुई भारी बारिश के दौरान पेखुबेला-झोड़ोवाल पुल क्षतिग्रस्त हुआ था। इसके बाद से लोक निर्माण विभाग को कई बार इसकी मरम्मत करवाने की मांग करते रहे। अभी तक पुल का मरम्मत कार्य नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

-राम कुमार, निवर्तमान प्रधान, झोड़ोवाल

यह पुल पेखुबेला को झोड़ोवाल, बहडाला सहित अन्य गांवों से जोड़ता है। इस पुल से हर रोज सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। विभाग का सुस्त रवैया बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है।
-रणजोत सिंह, निवासी झोड़ोवाल

इस पुल से भारी वाहनों की आवाजाही हो रही है। ऐसे में अनहोनी का खतरा बना रहता है। क्योंकि पुल की नींव क्षतिग्रस्त हो चुकी है। करीब आठ महीने से अधिक का समय बीत गया है।
विज्ञापन

-सराज पाल, निवासी झोड़ोवाल


पेखुबेला पुल का मरम्मत कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- केएस ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें