फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शहर में फुटपाथ बने पार्किंग, आम जनता सड़कों पर

Sat, 19 Oct 2024 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच किनारे नियमों को ताक पर रखकर हो रही अवैध पार्किंग
विज्ञापन

नगर परिषद स्थानीय प्रशासन नहीं दे रहा कोई ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में लोगों के चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ पार्किंग स्थल बनना शुरू हो गए हैं। प्रशासन की तरफ से इन फुटपाथ का निर्माण लोगों को आने-जाने की सहूलियत के लिए किया गया है।
हालांकि, वर्तमान में हालत यह है कि सड़क किनारे तो अवैध रूप से वाहन पार्क हो ही रहे हैं। वहीं, फुटपाथ भी अब पार्किंग साइट में बदलते जा रहे हैं। इस पर प्रशासन कोई सख्त कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है। ऊना शहर में प्रशासन की तरफ से करीब दो साल पूर्व फुटपाथ का निर्माण किया गया था। इससे खास तौर पर पैदल चलने वाले लोगों को राहत मिलती थी, लेकिन समय के साथ-साथ यह फुटपाथ पार्किंग की जगह बन गए हैं।
विज्ञापन

ऊना शहर के बस स्टैंड से लेकर रोटरी चौक व हमीरपुर रोड पर सब जगह फुटपाथ पर नियमों को दरकिनार करते हुए पार्किंग की जा रही है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी मांग उठाई थी। इस पर पुलिस की तरफ से फुटपाथ पर पार्किंग राकेने के लिए स्प्रिंग पोस्ट भी शहर में लगाए गए, लेकिन इसके बाद भी फुटपाथ पर पार्किंग का चलन लगातार बढ़ रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन शहर में फुटपाथ पर पार्किंग से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर में एनएच के दोनों तरफ फुटपाथ की व्यवस्था है। फुटपाथ पर पार्किंग की वजह से पैदल चलने वालों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

फुटपाथ पर वाहन कहां चलें लोग : संजय
शहर में फुटपाथ तो बनाए गए हैं, लेकिन इन पर लोगों के चलने से जयादा तो वाहन ही खड़े रहते हैं। ऐसे में मजबूरी में लोगों को सड़क पर ही चलना पड़ता है। इस समस्या पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।


बुजुर्गों व बच्चों को होती है सबसे अधिक परेशानी : चमन
फुटपाथ पर वाहन खड़े होने से बुजुर्गों व बच्चों को सबसे अधिक परेशानी होती है। मजबूरी में जब सड़क पर चलना पड़ता है तो हर समय कोई हादसा होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में पैदल चलने वाला कहां चलें, यह एक गंभीर समस्या बनी हुई है। इस पर संबंधित अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


कोट्स
पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर पार्किंग रोकने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस मामले पर नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें