फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मरीजों को एक ही स्थान पर सभी टेस्ट करवाने की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

धरातल तल पर स्थापित की जाएगी लैब, मरीजों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड के स्थान पर इस लैब को स्थापित किया जाएगा। इसे लेकर मंजूरी सहित अन्य औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया गया है। मातृ-शिशु अस्पताल का कार्य लंबित होने के कारण यह योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही थी। अब जल्द ही गायनी वार्ड सहित अन्य ओपीडी भी मातृ-शिशु अस्पताल के भवन में शिफ्ट कर दी जाएगी। इसके बाद लैब स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस लैब में मरीजों की जांच के लिए विभिन्न प्रकार के टेस्टों की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इससे अस्पताल में तीन लैब की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। क्षेत्रीय अस्पताल की लैब, क्रस्ना लैब और जिला पब्लिक हेल्थ लैब का संचालन अस्पताल में शुरू हो जाएगा। इससे मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। मरीजों को बेहद कम दामों में विभिन्न प्रकार के टेस्ट करवाने की सुविधा रहेगी। इस लैब के स्थापित होने से मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज का रुख नहीं करना पड़ेगा। आगामी माह के पहले सप्ताह में नए मातृ-शिशु केंद्र के शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद अस्पताल के धरातल तल पर चल रही गायनी ओपीडी भी नए मातृ-शिशु केंद्र में ही शिफ्ट कर दी जाएगी। इसे देखते हुए पुराने गायनी वार्ड के स्थान पर ही आधुनिक पब्लिक टेस्ट लैब को स्थापित करने का फैसला किया गया है। इस आधुनिक प्रयोगशाला के निर्माण के लिए अमेरिकी कंपनी यूएएस एड राइज बजट मुहैया करवाएगी। कंपनी से बजट मुहैया करवाने के लिए भी अस्पताल प्रबंधन ने पत्र लिखकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया ने कहा कि जिला पब्लिक हेल्थ लैब बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अस्पताल के धरातल तल पर गायनी वार्ड के स्थान पर आधुनिक लैब का निर्माण किया जाएगा। इस लैब के शुरू होने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें