फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में यूरोलॉजिस्ट न होने से मुश्किल में मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में डाॅक्टर की तैनाती को लेकर कई बार उठाई जा चुकी है मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को यूरोलॉजिस्ट की सुविधा न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर कई बार वरिष्ठ नागरिकों ने मांग उठाई है। इस मांग पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में नए भवनों का निर्माण हो तो रहा है लेकिन समय के साथ विशेषज्ञों की तैनाती नहीं हो पाई है। अस्पताल में रोजाना औसतन 700 से 800 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इनमें से अधिकतर वरिष्ठ नागरिकों को यूरोलॉजिस्ट से जांच करवाने की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन, अस्पताल में उक्त विशेषज्ञ की सुविधा न होने से निजी अस्पतालों में उपचार करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में यूरोलॉजिस्ट विशेषज्ञ की तैनाती होनी चाहिए। इसे लेकर सरकार व संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए। जिससे मरीजों को लाभ व राहत मिल सके।
विज्ञापन

जीआर वर्मा, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना।
समय के साथ सुविधाओं में होनी चाहिए बढ़ोतरी
समय के साथ अस्पतालों में नए भवनों का निर्माण हो रहा है। इसके साथ विशेषज्ञों की बढ़ोतरी भी होनी चाहिए। आज के दौर में यूरोलॉजी से संबंधित समस्या सबसे अधिक बुजुर्गों को होती है। इस मांग पर सरकार को काम करना चाहिए।
विज्ञापन

डीडी वशिष्ठ, वरिष्ठ नागरिक ऊना।

कोट्स
इस मांग को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा गया है। अभी मेडिकल कॉलेजों में ही यूरोलॉजिस्ट की सुविधा मिलती है। इस पर आगामी कार्रवाई विभाग के उच्च अधिकारियों की तरफ से ही की जाएगी।
- डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें