फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब अस्पताल में नए ओपीडी ब्लॉक निर्माण का रास्ता साफ

Wed, 30 Sep 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। नागरिक अस्पताल अंब में नए ओपीडी ब्लॉक के निर्माण की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

छह करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में 10 ओपीडी रूम, मरीजों और तीमारदारों के लिए वेटिंग एरिया समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नए ब्लॉक से अस्पताल में ओपीडी सेवाओं को विस्तार मिलेगा और मरीजों के लिए व्यवस्था अधिक सुविधाजनक होगी।
अस्पताल में रोजाना करीब 150 मरीज उपचार और परामर्श के लिए पहुंचते हैं। मौजूदा व्यवस्था में सीमित जगह के कारण ओपीडी के दौरान भीड़ रहती है। नए भवन में अलग-अलग ओपीडी रूम और वेटिंग एरिया बनने से मरीजों को बैठने और चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

अंब अस्पताल से आसपास की करीब 50 पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। नए ओपीडी ब्लॉक का लाभ अंब क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को भी मिलेगा। अतिरिक्त स्थान मिलने से मौजूदा अस्पताल भवन पर ओपीडी का दबाव भी कम होगा।
विज्ञापन

परियोजना के लिए 3.30 करोड़ रुपये की पहली किस्त पहले ही जारी हो चुकी है। निर्माण से संबंधित आवश्यक मंजूरियां पूरी होने के बाद अब कार्य आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू होगी। करीब छह करोड़ रुपये की परियोजना पूरी होने पर अस्पताल में ओपीडी सेवाओं के लिए अतिरिक्त स्थान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें