फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: यात्रीगण परेशान... आवाज नहीं सुन रहा रेलवे बोर्ड

Tue, 23 Jun 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। हिमाचल के प्रवेशद्वार रायमैहतपुर रेलवे स्टेशन पर लो लेवल प्लेटफॉर्म और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से यात्री परेशान हैं। ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से प्लेटफॉर्म को उच्चस्तरीय बनाने की मांग उठाई जा रही है लेकिन रेलवे बोर्ड इस दिशा में गंभीर नजर नहीं आ रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार रायमैहतपुर रेलवे स्टेशन एचजी-3 श्रेणी का स्टेशन है, जहां केवल पैसेंजर गाड़ियां रुकती हैं।
इसके बावजूद लो-लेवल प्लेटफॉर्म होने के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय परेशानी झेलनी पड़ती है। दिव्यांग यात्रियों के लिए तो स्थिति और भी मुश्किल है। उन्हें अकसर 10 से 12 किलोमीटर दूर ऊना या पंजाब के नंगल रेलवे स्टेशन का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन


यात्रियों की परेशानी केवल प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है। इस भीषण गर्मी में स्टेशन पर इंतजार करने वालों के लिए न तो पंखों की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही पेयजल की सुविधा। प्लेटफॉर्म पर झाड़ियां और गंदगी पसरी होने से सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की झलक इस स्टेशन पर कहीं नजर नहीं आती। लोगों का कहना है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को स्वयं इस रेलवे स्टेशन की स्थिति का जायजा लेना चाहिए। उनका कहना है कि ऊना से अंब अंदौरा तक ट्रेनों के विस्तार के प्रयास जरूर हुए हैं लेकिन हिमाचल के प्रवेशद्वार पर बने इस रेलवे स्टेशन की बदहाली उन प्रयासों पर पानी फेर रही है। लोगों ने स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और प्लेटफॉर्म को उच्चस्तरीय बनाने की मांग उठाई है।

रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर स्थानीय रेल लेवल प्लेटफॉर्म को उच्चस्तरीय बनाने और लोगों की समस्या दूर करने की मांग उठाई थी। रेलवे बोर्ड ने इस दिशा में जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।
-कुलदीप भट्टी, पूर्व प्रधान, विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी महासंघ ऊना



हिमाचल के प्रवेशद्वार पर बने इस रेलवे स्टेशन की दुर्दशा में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। यहां यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाने चाहिए।
-राजेंद्र कौर, पार्षद, नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा

रायमैहतपुर सहित बस्सी पठाना, मीनापुर, घनोली, भरतगढ़, पनोह और चुरुडु टकारला के रेल लेवल प्लेटफॉर्म को भी उच्चस्तरीय बनाने का प्रस्ताव है। इस दिशा में जल्द प्रगति की उम्मीद है।
विज्ञापन

-मंतेश मीना, डिप्टी चीफ इंजीनियर, पीएंडडी उत्तर रेलवे


......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें